SC/ST उद्यमियों को कारोबार के नए अवसरों की राह
कानपुर में विशेष Vendor Development Program, सरकारी योजनाओं और बड़े संस्थानों से जुड़ने के रास्ते बताए

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
SC/ST वर्ग के उद्यमियों को कारोबार की मुख्यधारा से जोड़ने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और बड़े सरकारी एवं निजी संस्थानों के साथ व्यावसायिक साझेदारी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कानपुर में विशेष Vendor Development Program का सफल आयोजन किया गया। नेशनल SC/ST हब और DICCI UP Chapter के संयुक्त सहभागिता से मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स, कानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 250 SC/ST उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, MSME Policy और सरकारी उपक्रमों के साथ Vendor Development के माध्यम से कारोबार विस्तार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने समझाया कि सरकारी खरीद व्यवस्था, GeM और संस्थागत नेटवर्क से जुड़कर छोटे एवं मध्यम उद्यम किस तरह अपने कारोबार को नई ऊंचाई दे सकते हैं।
कार्यक्रम में HAL, DIC, UPSIC, GeM, IIT, CA, MSME, Walmart, CSMU, Banking/LDM, Federation of Indian Export Organisations तथा व्यापार मंडल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिनिधियों ने SC/ST उद्यमियों को बाजार, खरीद, वित्त, तकनीक, निर्यात और Vendor Development से जुड़े अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की सफलता में DICCI प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, National SC/ST Hub एवं MSME CGM विजय प्रकाश, NSSH लखनऊ प्रभारी रवि ओरन और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। DICCI के वरिष्ठ सदस्य देव मणि सरोज सहित प्रदेशीय टीम के निर्मलजीत, भारत, अरविंद, डॉ. सतीश अम्बेडकर, सुशील, सुधाकर और विक्रम ने भी आयोजन को मजबूती दी।
क्षेत्रीय सहयोगी टीम की नीतू, प्रशांत, रजनीश आर्या और कबीर की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। आयोजकों ने आलोक श्रीवास्तव, KP शील, अरुण समुद्रे और सभी संस्थागत प्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार जताया।

करीब 250 उद्यमियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि इसे व्यावसायिक अवसरों, नेटवर्किंग और बाजार से जुड़ने का प्रभावी मंच बना दिया।

अगला पड़ाव : 21 सितंबर 2026 — भदोही।



