उत्तर प्रदेश

Ayodhya rape case:दुष्कर्म मामले मे रेप पीड़िता को रेफर किया गया लखनऊ मेडिकल कॉलेज

अयोध्या रेप केस की पीड़िता को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों के साथ सीएमओ उसके साथ लखनऊ आ रहे हैं। पीड़िता को अयोध्या से लखनऊ मेंडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।अस्पताल में उपलब्ध सेवाएं न होने की वजह से यह फैसला लिया गया। पीडिता को एंबुलेंस से भेजा गया है। एंबुलेंस में परिजनों के साथ-साथ सीएमओ डॉ. संजय जैन भी हैं। अस्पताल में उपलब्ध सेवाएं न होने और लखनऊ में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं की वजह से यह फैसला लिया गया।

कश्यप पीड़िता को न्याय, दोषियों को दिलाएंगे फांसी

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के साथ दोषियों को फांसी दिलाएंगे।राज्यमंत्री पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के बाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी जेल में है। उसकी संपत्ति ध्वस्त कर दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद भी दी गई। घटना का मुख्य आरोपी सपा का नगर अध्यक्ष फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद का बेहद करीबी है। उस पर कार्रवाई की बजाय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। सपा ने अपना असली रूप दिखा दिया है।आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है। उनपर भी बुलडोजर चलेगा।इस जघन्य घटना में शामिल लोग बच नहीं पाएंगे। योगी सरकार उन्हें मिट्टी में मिलाकर ही दम लेगी।

भाजपा जांच दल ने पीड़िता की मां से बात की

पीडिता की माँ ने बताया कि अब भी आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक धमकी दे रहे हैं। हमें बहुत डर लग रहा है,समझौते का दबाव बना रहे हैं। इस पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने परिवार को आश्वस्त किया कि आप निश्चिंत रहें। मेरा नंबर लें। कोई धमकाए तो सीधे मुझे बताएं।

पीड़ित किसी भी जाति, धर्म का हो न्याय मिलेगा : संगीता

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति है कि पीड़ित किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।अपराधी कितना भी रसूख वाला हो, उसे सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं, उनसे गलती हो जाती है। अब उसी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष डीएनए टेस्ट कराने की बात कर रहे हैं। किसी भी सूरत में अपराधी के साथ नहीं खड़ा होना चाहिए, चाहे वह हमारे दल का ही क्यों न हो।

Related Articles

Back to top button