उत्तर प्रदेश
उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस के साथ कि गई बैठक

लखनऊ: उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों के साथ कि गई बैठक।
07 अगस्त 2024 लखनऊ।
उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर सीधी भर्ती 2023 परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर आज जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध श्री आकाश कुलहरी द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समस्त केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की सभी केंद्र व्यवस्थापक गहनता के साथ भर्ती बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का अध्यन करना सुनिश्चित कर ले। किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं हैं। किसी इमर्जेंसी या कन्फ्यूजन की स्थिति में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को संपर्क कर के मार्गदर्शन ले।
बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया की रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पुलिस विभाग द्वार हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। जिसमे परीक्षा से संबंधित जानकारी, परीक्षा केंद्रों की जियो टैग लोकेशन आदि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया की अभ्यर्थियों द्वारा हेल्पडेस्क पर अपना प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी और केंद्र के जियो टैग लोकेशन उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया की रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर भी पोस्टर और पैम्फलेट के माध्यम से केंद्रों की लोकेशन QR CODE के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए।




