उत्तर प्रदेश
Kanpur: भ्रष्टाचार, कामचोर और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर तीसरे दिन भी कार्रवाई, कुल सात लोग निलंबित

पुलिस कमिश्नर ने आरोपी सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सभी निलंबित पुलिसकर्मियों ने किसी ने धाराएं कम करने तो किसी ने छोड़ने के नाम पर रुपये वसूले है।आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
कानपुर में वसूलीबाज और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई की गई। शुक्रवार को भी पुलिस अधिकारियों ने वसूलीबाजी और विवेचना में लापरवाही बरतने पर सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। निलंबित होने वालों में एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा और तीन कांस्टेबल हैं। एक दिन पहले भी घाटमपुर की पतारा चौकी के चार दरोगाओं समेत आठ पुलिसकर्मियों को वसूलीबाजी के आरोप में निलंबित किया गया था।



