लखनऊ

लखनऊ: ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा की तैयारी, प्रियंका सिंह रघुवंशी ने मंत्री बेबी रानी मौर्य से की मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के तहत आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष और प्रमुख ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट, प्रियंका सिंह रघुवंशी, ने आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रियंका सिंह रघुवंशी ने मंत्री मौर्य को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
मुलाकात के दौरान प्रियंका सिंह ने मंत्री मौर्य को पुष्पगुच्छ भेंट किया और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और विकास पर चर्चा की। गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहचान और उनके संघर्षों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री मौर्य ने भी इस पहल की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल होकर अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।
ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा के लिए राज्य भर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं, और यह कार्यक्रम ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होने वाला है।
गाजीपुर में ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम, तीन युवक गिरफ्तार – Nishchay Times

Related Articles

Back to top button