उत्तर प्रदेश

बहराइच एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बयान: ‘एनकाउंटर का मजाक बना दिया गया है’

लखनऊ: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बहराइच में हुए हालिया एनकाउंटर पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर की प्रक्रिया का मजाक बनाकर रख दिया गया है। तिवारी ने कहा, “हर बार आरोपियों को पैर में गोली लगती है, जैसे कि इसे एक रूटीन बना दिया गया है।”
प्रमोद तिवारी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध कम होने के बजाय यूपी में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, चाहे वह उत्तर प्रदेश हो या महाराष्ट्र।”
तिवारी ने कहा कि एनकाउंटर की यह प्रणाली और अपराधों की बढ़ती घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

अयोध्या: प्रभु श्रीराम की नगरी में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, राम मंदिर में जलेंगे देसी गाय के गोबर से बने लाखों दीपक

Related Articles

Back to top button