[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » चक्रवात ‘फेंगल’ की वजह से लखनऊ आने-जाने वाली 4 फ्लाइटें कैंसिल

चक्रवात ‘फेंगल’ की वजह से लखनऊ आने-जाने वाली 4 फ्लाइटें कैंसिल

लखनऊ: तमिलनाडु में आए चक्रवात ‘फेंगल’ की वजह से राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली 4 उड़ानों को रद कर दिया गया. वहीं कई उड़ानें विलंबित रहीं. इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा.

चेन्नई व उसके आसपास चक्रवात तूफान के सक्रिय होने का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा. इसकी वजह से शनिवार को कई उड़ानें निरस्त कर दी गईं. इसमें चेन्नई से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस विमान संख्या 6ई 515 शामिल है. यह दोपहर 2:10 बजे लखनऊ आती है.

वहीं, देहरादून से शाम 5:30 बजे लखनऊ वाले वाली इंडिगो के उड़ान संख्या 6E 518 भी निरस्त कर दी गई. इसके अलावा लखनऊ से दोपहर 2:40 बजे देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई515 भी निरस्त रही. लखनऊ से शाम 6 बजे चेन्नई जाने वाली विमान संख्या 6e 518 भी निरस्त रही.

लखनऊ से सुबह 7:45 पर कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8:36 बजे उड़ान भर सकी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट जाने वाली उड़ान सुबह 8:35 के बजाय सुबह 10:22 पर उड़ान भर सकी. बेंगलुरु जाने वाली स्मार्ट लिंक की उड़ान सुबह 8:50 के बजाय सुबह 9:50 पर उड़ान भर सकी.

लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो का विमान दोपहर 1:35 के बजाय दोपहर 3:10 पर उड़ान भर सका. स्टार एयर की किशनगढ़ जाने वाला विमान दोपहर 2:20 के बजाय दोपहर 4:58 पर लखनऊ से उड़ान भर सका. बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रात 9:35 के बजाय रात 10:30 पर उड़ान भर सका.

लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाले विमान विलंबित 
मुंबई से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान दोपहर 1:10 के बजाय दोपहर 2:30 पर, किशनगढ़ से लखनऊ आने वाला विमान दोपहर 1:20 के बजाय दोपहर 16:14, बेंगलुरु से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रात 9 के बजाय रात 10:04 पर लखनऊ पहुंचा. एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण भारत में मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले 4 विमान निरस्त रहे.

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com