उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

रामनगर में आशा सम्मेलन: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा बहुओं का सम्मान

बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर आयोजित आशा सम्मेलन में शुक्रवार को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आशा बहुओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

सम्मेलन का आयोजन सीएचसी रामनगर में किया गया, जहां आशा बहू उषा देवी (फतेउल्लापुर), राधा देवी (अमोली कला), सुशीला देवी (कटियारा), आशा संगिनी निशा वर्मा (तेलियानी), मीनाक्षी और सीमा पांडे को मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनगर कमलेश शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल, वरिष्ठ पत्रकार संत कुमार उपाध्याय, और अनूप पांडे के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कमलेश शुक्ला ने इस अवसर पर आशा बहुओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी लोग पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में आपकी सेवाएं अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इसी लगन से काम करते रहें ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना ग्रामीण जनता को न करना पड़े।”

इस मौके पर नगर सभासद शुभम जायसवाल, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी नीरज वर्मा, बीएमसी लक्ष्मी सक्सेना, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सीएचसी रामनगर समीर अहमद, रामानुज सिंह, प्रभात सिंह, अभिषेक समेत कई स्वास्थ्य कर्मी और अन्य आशा बहुएं भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अपने अनुभव साझा किए और इस सम्मान को अपने कार्य के प्रति प्रेरणा का स्रोत बताया। यह सम्मेलन न केवल आशा बहुओं की मेहनत और समर्पण को पहचानने का एक मंच बना, बल्कि उन्हें और अधिक प्रेरित करने का भी कार्य किया।

Related Articles

Back to top button