वाराणसी

काशी बनेगी वैश्विक सांस्कृतिक महाकुंभ का केंद्र:

CII और BHU के ऐतिहासिक समझौते से सजेगा 'बनारस बिएनाले 2026'

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने काशी की प्राचीन धरा को वैश्विक संस्कृति, रचनात्मकता और सभ्यतागत संवाद के शिखर पर स्थापित करने के लिए ‘CII Banaras Biennale 2026’ के पहले भव्य संस्करण का ऐलान कर दिया है। आगामी 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस महीने भर के महाकुंभ की थीम “KASHI / LIGHT – City as Sensorium” तय की गई है, जिसके तहत संपूर्ण बनारस एक जीवंत सांस्कृतिक मंच में तब्दील हो जाएगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिष्ठित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) और CII के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बिएनाले की संचालन समिति के अध्यक्ष और जेके सीमेंट के संयुक्त प्रबंध निदेशक व सीईओ माधव सिंघानिया ने कहा कि यह पहल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार और कौशल से जोड़ने का एक क्रांतिकारी अवसर है।

मुख्य आकर्षण: दृश्य कला, वस्त्र एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनियों, संगीत की दिग्गजों की प्रस्तुतियों और देश के पहले ‘बनारस फिल्म फेस्टिवल’ के साथ यह आयोजन शिक्षा, उद्योग और संस्कृति का अनूठा त्रिवेणी संगम बनेगा।

आयोजन के दौरान BHU परिसर में अत्याधुनिक ‘E2EE Career Lounge’ की स्थापना की जाएगी, जिसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान और उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं की खाई को पाटना है। CII की यह महत्वाकांक्षी योजना देश के युवाओं को करियर काउंसलिंग, अप्रेंटिसशिप और उद्यमिता का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। कला, संस्कृति और उद्योग के इस अभूतपूर्व समागम से काशी एक बार फिर संपूर्ण विश्व का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Back to top button