क्राइम

गोमतीनगर विस्तार में फायरिंग कांड का खुलासा

हत्या के आरोप में पैरोल पर छूटा शातिर अपराधी और उसका साथी गिरफ्तार

दो शूटर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

हत्या की नीयत से हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है । पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ हिमालयन तिराहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया ।

जान से मारने की नीयत से चलाई थीं गोलियां

घटना खरगापुर निवासी शुभम त्रिपाठी और उनके साथियों के साथ घटी । सदर तहसील सेक्टर 5 के पास बेखौफ बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी (UP32PR6214) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था

मुठभेड़ जैसी मुस्तैदी: .32 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आलमबाग निवासी राहुल सिंह (32 वर्ष) और सुहेल गाजी (22 वर्ष) को धर दबोचा । अभियुक्तों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं

आजीवन कारावास की सजा काट रहा है मुख्य आरोपी

जांच में मुख्य आरोपी राहुल सिंह का खौफनाक आपराधिक इतिहास सामने आया है । राहुल वर्ष 2019 के एक हत्याकांड में माननीय न्यायालय द्वारा सश्रम आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और वर्तमान में उच्च न्यायालय से जमानत (पैरोल) पर बाहर था । वहीं दूसरा आरोपी सुहेल गाजी भी हरदोई में गैंगस्टर एक्ट का नामजद आरोपी है

Related Articles

Back to top button