मात्र 4 दिन बाद खत्म होगा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल, कौन संभालेगा कुर्सी?

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 4 दिन बाद यानी 29 जुलाई 2024 को खत्म हो रहा है। 5 साल पहले 29 जुलाई 2019 को आनंदीबेन पटेल ने यूपी के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। ऐसे में सवाल यह है कि राज्य का अगला राज्यपाल किसे बनाया जाएगा।
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। साल 1987 में वह राजनीति में आईं। इसके साथ ही, आनंदीबेन पटेल भाजपा में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष, राज्य इकाई की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
किसी राज्यपाल को दोबारा नहीं मिला जिम्मा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई ऐसा राज्यपाल नहीं रहा, जिसे पद की जिम्मेदारी दोबारा मिली हो। अगर यूपी की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बनाया जाता है तो वह ऐसा करने वाली पहली राज्यपाल होंगी। 2 मई साल 1949 से अब तक राज्य में कुल 24 राज्यपाल रहे चुके हैं.



