उत्तर प्रदेश
कानपुर में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था में कारगिल विजय दिवस मनाया गया,पूर्व सैनिकों से संगठित रहने और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी।

28 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था कानपुर ने मां दुर्गा पैलेस चौहान चौराहा, भवानी नगर कानपुर, में कारगिल विजय दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 9 :30 बजे अल्पाहार के साथ शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह और अन्य केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने दीप जलाकर और अमर जवान एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। आठ नए सदस्यों को संस्था की कानपुर इकाई व एक सदस्य को उन्नाव इकाई में सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा कैप और बैज पहना कर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। तदुप्रांत उन्नाव एवं कानपुर टीम को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद कानपुर टीम के चार सदस्यों, वेटेरन आर पी कटियार, वेटरन राम बहादुर सिंह, वेटेरन मान सिंह चौहान और वेटेरन राकेश सिंह चौहान को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

वेटरन जीपी शुक्ला द्वारा कारगिल युद्ध पर एक संक्षिप्त भाषण दिया गया और उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि की भूमिका कानपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह, श्री अनूप तिवारी एवं श्री महेश मिश्रा ने निभाई। सभी मेहमानों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

शहीद कारपोरल दीपक पांडे के पिता जी श्री राम प्रकाश पांडेय जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वयोवृद्ध सैनिक वेटरन एच आर यादव को भी स्मृति चिन्ह और शाल द्वारा सम्मानित किया गया।
लखनऊ और उन्नाव से पधारे सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सपत्नीक सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों से संगठित रहने और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही उपस्थित राजनेताओं से आग्रह किया कि पूर्व सैनिकों की आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता की जाय।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने भाषण में इच्छुक पूर्व सैनिकों को भाजपा की मुख्यधारा में आने का निमंत्रण दिया और आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। वही श्री महेश मिश्रा ने अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी देते हुए इससे होने वाले समाजिक फायदे का उल्लेख किया। श्री अनूप तिवारी ने सभी को संगठित रहकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश विधासभा में किसी बात पर भिड़े डॉक्टर रागिनी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक



