उत्तर प्रदेश

विधानमंडल पेंशनर्स का युवा शक्ति एवं स्वाधीनता दिवस सम्मान समारोह

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आह्वान

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान की ओर से युवा शक्ति एवं स्वाधीनता दिवस सम्मान समारोह का आयोजन विधान भवन, लखनऊ के सभा कक्ष-80 में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीपी शर्मा ने की, जबकि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पणा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

युवा ऊर्जा बने राष्ट्र की ताकत

मुख्य अतिथि अर्पणा यादव ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ऊर्जा बताते हुए नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को राष्ट्र के विकास में लगाएं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन का आधार बनाने की अपील की।

प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले अनेक गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें ज्योतिषाचार्य श्री के.डी. त्रिपाठी, योगाचार्य श्री मंतोष, डॉ. रूपाली राठौर, श्री बृजेश कुमार, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती पूजा, श्रीमती बंदिता सिंह, एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिन तिवारी, श्री राहुल गुप्ता, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती निधि रस्तोगी, श्रीमती मंजू यादव, कुमारी अनिभा सैनी, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी आईएएस, डॉ. अरुण भरारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

शहीदों को नमन

वक्ताओं ने स्वाधीनता आंदोलन के शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए युवाओं को उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। श्री शिवराम मिश्रा ने निःशुल्क सुंदरकांड के लिए स्वयं को समर्पित करने की घोषणा की।

नशामुक्ति और पर्यावरण पर जोर

पर्यावरणविद् श्री कृष्णा राय ने वृक्षारोपण एवं नशामुक्ति अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों की स्मृति में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणमान्य लोगों की मौजूदगी

कार्यक्रम में श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्री गोविंद जांगिड़, सुश्री बबीता शर्मा, श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, श्री रामपाल शर्मा, श्रीमती मधु तांबे, डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. हरिप्रकाश अग्रवाल, श्रीमती कनकलता निगम, श्रीमती अलका शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के आयोजक डॉ. विवेक शर्मा एवं श्री गोविंद जांगिड़ रहे। बैठक से पूर्व विधानसभा गेट नंबर-7 के सामने श्री रामपाल शर्मा के सौजन्य से भंडारे का आयोजन भी किया गया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीपी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button