लखनऊ
लखनऊ: ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा की तैयारी, प्रियंका सिंह रघुवंशी ने मंत्री बेबी रानी मौर्य से की मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के तहत आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष और प्रमुख ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट, प्रियंका सिंह रघुवंशी, ने आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रियंका सिंह रघुवंशी ने मंत्री मौर्य को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
मुलाकात के दौरान प्रियंका सिंह ने मंत्री मौर्य को पुष्पगुच्छ भेंट किया और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और विकास पर चर्चा की। गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।




