उत्तर प्रदेश

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ऐतिहासिक उपलब्धि

नराकास की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक में 45 सदस्य कार्यालयों को पछाड़कर हासिल किया प्रथम पुरस्कार

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय बना प्रदेश का सिरमौर

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

भाषा के संवर्धन और प्रशासनिक कार्यों में उसकी सार्थकता को सिद्ध करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-04 की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक के दौरान लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। यह गौरवशाली उपलब्धि कार्यालय द्वारा हिंदी के प्रगामी प्रयोग के तहत प्रस्तुत छमाही रिपोर्ट के आधार पर, कुल 45 सदस्य कार्यालयों के कड़े मूल्यांकन के उपरांत हासिल हुई है।

इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री संजय कुमार वर्मा और सुश्री लकी सिंह (कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी) ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। यह पुरस्कार कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कामकाज में राजभाषा के प्रति निष्ठा, प्रचार-प्रसार और प्रभावी अनुपालन को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर कार्यालय प्रशासन ने दोहराया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ जनमानस की भाषा हिंदी के संवर्धन, प्रचार-प्रसार और उसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। कार्यालय भविष्य में भी इस दिशा में नए और रचनात्मक प्रयास जारी रखेगा, ताकि सरकारी कामकाज में राजभाषा का गौरव और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Related Articles

Back to top button