लखनऊ

लखनऊ व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कमलजीत सिंह बने उपाध्यक्ष, नाका हिंडोला इलेक्ट्रॉनिक विंग की भी कमान सौंपी

अमरनाथ मिश्रा और पवन मनोचा ने जताया भरोसा; नई जिम्मेदारी मिलते ही गूंजा बधाईयों का शोर

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

लखनऊ के व्यापारिक जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी और धुआंधार खबर सामने आ रही है। व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाले प्रमुख संगठन ‘लखनऊ व्यापार मंडल’ ने अपनी टीम को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है। संगठन के कद्दावर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा और प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने संयुक्त रूप से कमलजीत सिंह को लखनऊ व्यापार मंडल का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें नाका हिंडोला इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस दोहरी और बड़ी जिम्मेदारी को मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारी कमलजीत सिंह बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दिए गए इन दोनों पदों और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

कमलजीत सिंह की इस दोहरी नियुक्ति की खबर फैलते ही नाका हिंडोला समेत पूरे लखनऊ के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खास मौके पर राजेंद्र सिंह दुआ, मनमोहन सिंह हैप्पी, विजय सिंह, सुरेश तेजवानी, नीलेश अग्रवाल, तजिंदर सिंह, मन्नू तेजवानी, बाबू भाई, मनीष छाबड़ा, जगप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, गगनदीप सिंह, विकास सोनी, सतीश गुप्ता, प्रेम सिंह और राजेश गुप्ता सहित नाका हिंडोला के समस्त सम्मानित व्यापारियों ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button