हॉस्पिटैलिटी और होरेका (HoReCa) क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा:
लखनऊ में तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी 'ओसीए एक्सपो 2026' का भव्य शुभारंभ

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
: उत्तर प्रदेश के कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के भविष्य को नया आयाम देने के लिए लखनऊ में तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी ‘ओसीए एक्सपो 2026’ (OCA Expo 2026) का आज शानदार शुभारंभ हो गया है । औध कैटरर्स एसोसिएशन (OCA) द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी 17 से 19 जुलाई 2026 तक गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिसॉर्ट में आयोजित की जा रही है ।
प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति इस तीन दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार का मजबूत नीतिगत समर्थन दिखाई दे रहा है । आज उद्घाटन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । वहीं, आगामी दिनों में माननीय मंत्री श्री पंकज सिंह (18 जुलाई) और माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक (19 जुलाई) इस राष्ट्रीय मंच की गरिमा बढ़ाएंगे ।
150 से अधिक स्टॉल्स और आधुनिक तकनीकों का संगम इस एक्सपो में देशभर से आए 150 से अधिक प्रदर्शक कमर्शियल किचन उपकरण, हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, बेकरी और रेफ्रिजरेशन जैसी अत्याधुनिक सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं । यह मंच देश के अग्रणी सप्लायर्स, होटल मालिकों, शेफ और एमएसएमई (MSMEs) को सीधे संवाद और व्यावसायिक विकास (B2B) का बेहतरीन अवसर दे रहा है ।
ओडीओपी (ODOP) और ओडीओसी (ODOC) को मिला राष्ट्रीय मंच एक्सपो की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) और ‘एक जिला एक व्यंजन’ (ODOC) योजनाओं का विशेष प्रदर्शन है । इसके माध्यम से यूपी के प्रत्येक जिले के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय उद्यमियों और हस्तशिल्प कारीगरों को राष्ट्रीय पहचान तथा वैश्विक बाजार प्रदान किया जा रहा है ।
उद्योग सुदृढ़ीकरण एवं आर्थिक विकास का संकल्प एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय टिक्खा और सचिव श्री कमल सचदेवा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ओसीए एक्सपो राज्य के हॉस्पिटैलिटी व पर्यटन उद्योग को नई गति देने और स्थानीय स्वरोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा ।




