ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज से कांपे दुश्मन—अमित शाह
“भारत की प्रचंड मारक क्षमता का ऐतिहासिक संदेश, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुश्मनों के हौसले किए चकनाचूर”

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए इसे भारत के इतिहास का “युगांतरकारी मिशन” बताया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की अचूक मारक क्षमता, खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का ऐसा संगम था जिसने सीमा पार आतंकवाद की कमर तोड़ दी।
गृह मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर हमला करने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को यह संदेश दे दिया गया कि भारत अब हर हमले का जवाब निर्णायक और प्रचंड तरीके से देगा। उन्होंने कहा कि “हमारे दुश्मन कहीं भी छिप जाएं, वे हमारी नजरों से बच नहीं सकते। वे हर समय हमारी मारक क्षमता की जद में हैं।”
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सैन्य रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक माना जा रहा है। इस ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया कि भारत अब केवल चेतावनी नहीं देता, बल्कि दुश्मनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की क्षमता भी रखता है। अमित शाह ने कहा कि यह दिन आने वाली पीढ़ियों को भारतीय सेनाओं की वीरता और देश की सुरक्षा के लिए उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।
उन्होंने भारतीय सेना, सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सभी ने मिलकर दुश्मनों को ऐसा करारा जवाब दिया जिसे वे वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ हर स्तर पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अवसर पर देशभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और शहीद जवानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशवासियों ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण को सलाम किया।
https://x.com/AmitShah/status/2052235923983892768?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2052235923983892768%7Ctwgr%5E21b51cceb92c3d76ffa93e3bd27303eded94e423%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2258586reg%3D3lang%3D2



