लखनऊ में फार्मा सेक्टर का महाधमाका! शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा ‘इंडियन फार्मा फेयर’, 70 से ज्यादा दिग्गज कंपनियां शामिल
एमएलसी मुकेश शर्मा ने किया शानदार आगाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विजन से यूपी बनेगा उत्तर भारत का 'फार्मा हब'!

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
नवाबों के ऐतिहासिक शहर लखनऊ से इस वक्त की सबसे बड़ी और धुआंधार खबर सामने आ रही है! भारतीय चिकित्सा और फार्मास्युटिकल क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लखनऊ में देश का सबसे बड़ा फार्मा मेला शुरू हो चुका है। ‘इंडियन फार्मा फेयर’ अपने 16वें धमाकेदार और ऐतिहासिक संस्करण के साथ लखनऊ की धरती पर वापसी कर चुका है। यह भव्य दो दिवसीय महाकुंभ 11 और 12 जून 2026 को फैजाबाद रोड स्थित आलीशान ‘गोल्डन ब्लॉसम रिसोर्ट’ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी चमक चारों तरफ देखने को मिल रही है।
इस मेगा इवेंट का गरिमामयी और भव्य उद्घाटन सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) श्री मुकेश शर्मा जी द्वारा किया गया। इस शानदार शुरुआत के बाद, मेले का मुख्य आधिकारिक उद्घाटन 11 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के बेहद लोकप्रिय और दमदार उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा किया जाएगा। डिप्टी सीएम का इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना यह साफ जाहिर करता है कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तर भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक ‘फार्मा हब’ बनाने के लिए पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।
इस आलीशान और विशाल प्रदर्शनी में देश भर से 70 से ज्यादा नामी-गिरामी फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग कंपनियां एक ही छत के नीचे अपना जलवा बिखेर रही हैं। यहां दवाओं के क्षेत्र में हो रहे नए-नए चमत्कारी आविष्कारों, जीवन रक्षक फार्मूलों और चिकित्सा जगत की आधुनिक तकनीकों का लाइव नजारा देखने को मिल रहा है। इस बड़े आयोजन को ‘लखनऊ केमिस्ट्स’ और ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश’ (OCDUP) का अटूट और भरपूर समर्थन मिला है। यह मेला न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लेकर आएगा।



