रायबरेली

काव्य महाकुंभ: आरेडिका में गूंजीं मौलिक कविताओं की तान

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता-2026 का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मियों और उनके परिवारों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और मंच पर बेहतर प्रस्तुतीकरण की कला को प्रोत्साहित करना था।

सिर्फ ‘स्व-रचित’ रचनाओं की थी शर्त

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी और खूबसूरत विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों को केवल अपनी मौलिक (स्व-रचित) कविताएं ही मंच से प्रस्तुत करनी थीं। आरेडिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण और दमदार कविताएं पढ़कर समां बांध दिया।

विजेताओं को मिला सम्मान

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रचनाकारों को मुख्य राजभाषा अधिकारी और निर्णायक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं के साथ-साथ तीन प्रतिभागियों को ‘प्रेरणा पुरस्कार’ से भी नवाजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका मुख्य सामग्री प्रबंधक कृष्ण कुमार कनौजिया और मुख्य गुणवत्ता प्रबंधक ओमकार शरण सिंह ने निभाई। इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द्र, राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन और जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button