लखनऊ में एसबीआई का महाधमाका: 71वें स्थापना दिवस पर दिखा बैंक का दम
सीजीएम दिपेश राज ने दी बड़ी सौगात

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बुधवार (01 जुलाई 2026) को नवाबों के शहर लखनऊ में अपना 71वां स्थापना दिवस बेहद आक्रामक, भव्य और धुआधार अंदाज में मनाया। स्थापना दिवस के इस विशेष मौके पर बैंक ने अपनी व्यावसायिक ताकत के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रीन इनिशिएटिव: सुबह ही मिल गई रफ्तार की सौगात
उत्सव की धमाकेदार शुरुआत बुधवार सुबह ही हो गई। लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री दिपेश राज ने स्थानीय प्रधान कार्यालय (LHO) परिसर में एक हाई-टेक ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। हरित पहल (Green Initiative) के तहत उठाया गया यह कदम बैंक कर्मचारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, जो एसबीआई के आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण को साफ दर्शाता है।
कन्वेंशन सेंटर में उमड़ा जनसैलाब, दिखा उत्सव का रंग
शाम होते ही जश्न का ठिकाना बना शहर का प्रतिष्ठित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, जहाँ एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस महा-आयोजन में बैंक के वर्तमान अधिकारियों, कर्मचारियों, रिटायर्ड स्टाफ और उनके परिजनों का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। मण्डल के मुखिया श्री दिपेश राज ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शंखनाद किया और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।
200 साल की विरासत और 52 करोड़ ग्राहकों का अटूट भरोसा
मंच से हुंकार भरते हुए मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने बैंक की शानदार उपलब्धियों और भविष्य के बड़े प्लान्स को सबके सामने रखा। उन्होंने गर्व से कहा: “200 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत के साथ एसबीआई आज भी देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन का सबसे बड़ा और भरोसेमंद सहभागी है। आज हम 52 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं।”
‘डिजिटल प्रथम, ग्राहक प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि’ का मूल मंत्र
श्री राज ने बैंक की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि एसबीआई का कोर मंत्र ‘डिजिटल प्रथम, ग्राहक प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि’ है। इसी दृष्टिकोण के साथ बैंक ने ग्राहकों को उत्कृष्ट अनुभव देने के लिए स्मार्ट, सुरक्षित और बेहद सहज डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का देशव्यापी विस्तार किया है। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में बैंक कर्मियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग और ऊर्जावान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया, जिसमें बैंक की रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता की झलक साफ देखने को मिली।



