लखनऊ

राम मंदिर दान जांच में SBI का पूरा सहयोग

एसआईटी को हर जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

श्रीराम मंदिर, अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मंदिर के दानपात्रों में प्राप्त धनराशि के प्रबंधन से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पष्ट किया है कि एसआईटी की जांच में बैंक ने अब तक पूर्ण सहयोग दिया है और आगे भी जांच एजेंसियों को हर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।

बैंक के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने कहा कि बैंक पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमानुसार बैंकिंग प्रक्रिया का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। जांच एजेंसियों द्वारा मांगी गई सूचनाओं और अभिलेखों को उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

एसबीआई के इस रुख से स्पष्ट है कि मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच में बैंक पूरी पारदर्शिता के साथ प्रशासन का सहयोग कर रहा है। अब एसआईटी की जांच के निष्कर्षों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button