लखनऊ

UPTET-2026 पर कड़ा पहरा: डीएम विशाख जी और जेसीपी बबलू कुमार खुद उतरे मैदान में, नकल माफियाओं पर नकेल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

प्रशासनिक अमला ऑन ग्राउंड: जमीनी हकीकत परखने निकले कप्तान उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और नकलविहीन बनाने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 और संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) श्री बबलू कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। दोनों आला अधिकारियों ने लखनऊ के विभिन्न संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का तूफानी स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

  • छोटी जुबली से शाहमीना रोड तक सघन चेकिंग का चक्रव्यूह निरीक्षण की धुआधार शुरुआत नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज (छोटी जुबली) से हुई। इसके तुरंत बाद अफसरों का काफिला शाहमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचा। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की एंट्री, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, पहचान सत्यापन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहन अवलोकन किया और साफ कहा—कोताही बरतने वालों पर सीधे कानूनी गाज गिरेगी।
  • तीसरी आंख का कड़ा पहरा: स्मार्ट सर्विलांस से हर हरकत पर नजर लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में कुल 96,454 अभ्यर्थी भाग्य आजमा रहे हैं। सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए इसे ‘स्मार्ट सर्विलांस’ से जोड़ा गया है। प्रत्येक गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग सीधे जिला प्रशासन के मुख्य कंट्रोल रूम से की जा रही है।
  • 46 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, परिंदा भी नहीं मार सकता पर डीएम विशाख जी ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेटों को लगातार पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात है, जिससे नकल माफियाओं के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button