उत्तर प्रदेश
शहीदों की याद में जब गूंजे भारत माता के जयकारे गर्व के साथ दिखी, पूर्व सैनिकों की भाव भीनी नमन करती आंखें

आज दिनांक 29.7.24 शाम 4.30 बजे पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन उन्नाव द्वारा संगठन ऑफिस में, सैनिक विहार पंचशील (नेशनल हाईवे आरटीओ ऑफिस के बगल में) प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी की अध्यक्षता में 25 वें कारगिल विजय दिवस पर की गई बैठक। जिसमें अतिथि के रूप में उन्नाव सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता जी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का सभी सैनिकों के साथ सभी सैनिकों के साथ मौन रखकर की गई।
बैठक में आए हुए माननीय विधायक पंकज गुप्ता जी द्वारा आए हुए पूर्व सैनिक साथियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में अपनी बात रखी। एवं सैनिकों के योगदान पर अनुशासन के साथ किए जा रहे कार्यों पर सभी का अभिनंदन किया और कभी भी सैनिक परिवारों को कोई समस्या होने पर हमेशा उनके साथ रहने को भरोसा दिया इसी के साथ जब हिंदुस्तान के शहीदों के सम्मान में जयकारे गूंजे तो एक पल भावभीनी नम आंखें एक दूसरे को सैनिक भाव में नमन करते दिखी। इसके उपरांत प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी ने कहा आज जो हम बैठक कर कारगिल दिवस मना रहे हैं यह दिवस पाकिस्तान के छद्म रूप में शुरू किए गए युद्ध पर कारगिल पर हमारी जीत के तौर पर मनाया जाता है जिसमें की कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 हजार लगभग सैनिकों को मार गिराया था।
यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मन देश के साथ लड़ा गया था। कारगिल युद्ध में भारत के 527 जवान शहीद और 1363 जवान घायल हो हुए थे। जिसमें की हमारे जिले के ग्रेनेडियर ग्रुप के लांस नायक अमर बहादुर सिंह जी भी शहीद हुए थे हम उन को बारंबार नमन करते हुए हर बरस उन्हें याद करते रहेंगे। बैठक में आए हुए पूर्व सैनिकों ने संगठन पदाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर प्रदेश महासचिव ने जल्द संबंधित समस्याओं पर जिलाधिकारी महोदय से मिलकर ज्ञापन देकर सैनिक परिवारों की बात प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर ने बैठक में समाज में सकारात्मक संदेश के साथ सभी सैनिक परिवारों को मिलकर संपर्क में रहने को कहा।





