बरेली। राष्ट्रीय लोकदल का बरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शुक्ला का स्वागत जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल बरेली मोहम्मद मतलूब एड. क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता सिन्हा, सुशील पोल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिणीता ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार कैसे किया जाए। उसे पर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एड. ने कहा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियां व विचार भारत रत्न किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों ब विचारों पर ही चलती है।

प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निदान करने का कार्य करें। मीरा चौधरी जी ने भी लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता सिन्हा ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी से कार्य करने को कहा इस मौके पर सुशील पोल जी असफाक खा सर्वेश पाठक,सहित सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





