[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » मनमोहन सिंह के जीवन और कार्यों ने भारत के भविष्य को दिशा दिखाई है : अजय राय

मनमोहन सिंह के जीवन और कार्यों ने भारत के भविष्य को दिशा दिखाई है : अजय राय

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे प्रदेश भर के जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री राय समेत उपस्थित कांग्रेसजनों ने अग्नि की एक लौ जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की भारत के श्रेष्ठ पुत्र स्व. मनमोहन सिंह को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि श्री सिंह के जीवन और कार्यों ने भारत के भविष्य को दिशा दिखाई है। 1990 के दशक के प्रारंभ में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. सिंह भारत के आर्थिक उदारीकरण कि शिल्पकार थे। अपनी अद्वितीय दूरदृष्टि के साथ, उन्होंने ऐसे सुधारों की शुरुआत की जिन्होंने न केवल देश को भुगतान संकट से उबारा, बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए द्वारा भी खोले।

श्री राय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने देश् का नेतृत्व शांति, दृढ़संकल्प और असाधरण बुद्धिमत्ता के साथ किया। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया, जो उनकी प्रतिभा और दृष्टिकोण का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण पहलें हुई जैसे मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, ऐतिहासिक भारत यूएसए सिविल परमाणु संधि, राष्ट्रीय खादय सुरक्षा अधिनियम, भूमि अधिग्रहण कानून, कृषि कर्ज माफी योजना, 93वीं संविधान संशोधन, जिसने अनूसूचित जातियों/जनजातियों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आर्टिकल 15 (5) के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया।

उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम को पारदर्शिता बढ़ाने, वन अधिकार अधिनियम को जनजातियें समुदायों को सशक्त बनाने और अपने कार्यकाल में उच्चतम जीडीपी वृद्धि दर को प्राप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि स्व. डॉ. मनमोहन सिंह असाधारण गुणों के धनी थे। उनकी गरिमा, विनम्रता, शालीनता उन्हें एक दुर्लभ चरित्र वाले नेता के रूप में स्थापित करती है। डॉ. सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान सदैव जीवित रहेगा और हम सभी देशवासियों को प्रेरित करेगा ताकि हम अपने महान देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान दे सके।

इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, अखिलेश प्रताप सिंह, इन्दल रावत, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव, संगठन प्रभारी अनिल यादव, मुकेश सिंह चौहान, अरशद खुर्शीद, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, प्रदीप सिंह, पुनीत पाठक, डॉ. सुधा मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, ममता चौधरी, उरूषा राणा, सुशीला शर्मा, अंकित तिवारी, अनस रहमान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी सोनू, एड. कृपाशंकर मिश्रा, अनामिका यादव, जियाराम वर्मा, राजेश सिंह काली, डॉ. रिचा शर्मा, संजय शर्मा, विक्रम पाण्डेय, नरेन्द्र त्रिपाठी, मोहम्मद शमीम खान, प्रभाकर मिश्रा, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, ओबैद नासिर, विनोद चन्द्रा, अनीस अंसारी, संजय दीक्षित, बृजेन्द्र सिंह, डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, विजय बहादुर, संजय सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, राम बरन गौतम, विनोद मिश्रा, नितिन शर्मा, नितांत सिंह, अजय चन्द्र चौबे, सुनीता रावत, जीके दुबे, आरएस तिवारी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, अमरनाथ अग्रवाल, वीरेन्द्र पाण्डेय, शीला मिश्रा, सिद्धिश्री, मेहताब जायसी, सुनीत रावत, आलोक सिंह रैकवार, सोमेश सिंह चौहान, सोम विकल चिंतामणि, रविन्द्र पटेल, अनीस अख्तर मोदी, शुऐब खान, केडी शुक्ला, मेहताब जायसी, तनवीर फातिमा, डॉ. अजय शुक्ला, हम्माम वहीद, राकेश पाण्डेय, नुसरत अली, अंशू त्रिपाठी, वशीउल्ला खान, कनिष्का राफेल, शिफा खान, चौधरी सलमान कादिर, आचार्य मनोज पाण्डेय, किश्वर जहां, पुष्पेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, सुशील बाल्मीकि, परवीन खान, साबरा खातून, विधू भूषण पाण्डेय, अरविन्द बहादुर सिंह, अयूब सिद्दीकी, अशोक दुबे, मंजूदीप रावत, सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी स्व. मनमोहन सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com