शिक्षा

3D संरचना से ड्रग डिजाइन तक—वैज्ञानिकों ने दिखाई नई दिशा

डीएसएमएनआरयू में केमिस्ट्री पर मंथन, औषधि डिजाइन ने खींचा ध्यान

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “रिसेंट डेवलपमेंट इन केमिस्ट्री” विषय पर आयोजित व्याख्यान श्रृंखला ने छात्रों और शोधार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया। यह कार्यक्रम कुलपति आचार्य संजय सिंह की प्रेरणा से हाइब्रिड मोड में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुई, जबकि विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सी. के. दीक्षित ने रसायन विज्ञान के आधुनिक शोध और कृषि क्षेत्र में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य आकर्षण रहे CSIR-Central Drug Research Institute के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार शुक्ला, जिन्होंने औषधि डिजाइन (Drug Design) के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रोटीन, डीएनए, आरएनए और प्रोटीन-लिगैंड कॉम्प्लेक्स के 3-डी संरचनात्मक अध्ययन तथा एनएमआर स्पेक्ट्रोस्कोपी के माध्यम से दवाओं के विकास की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया।

दूसरे वक्ता के रूप में Babasaheb Bhimrao Ambedkar University के डॉ. शैलेश कुमार ने ग्रीन केमिस्ट्री के अंतर्गत एसिड कैटालिसिस और सतत रासायनिक प्रक्रियाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल रसायन विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि Lucknow University के सेवानिवृत्त प्रो. ए.के.एस. चौहान ने कहा कि भाषा की बाधा कई प्रतिभाशाली छात्रों के लिए चुनौती बनती है, लेकिन आत्मविश्वास और अभ्यास से इसे पार किया जा सकता है।

इस व्याख्यान श्रृंखला ने छात्रों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और करियर के नए अवसरों से जोड़ने का काम किया।

Related Articles

Back to top button