शिक्षा

(निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क)“बेटियों को शिक्षित बनाना ही सशक्तिकरण”—अनीता गुप्ता का आह्वान

कोंच में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख, छात्राओं ने दिया मजबूत संदेश

(निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क)

: अनुरागिनी संस्था द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिला प्रशासन के सहयोग से “बाल विवाह निषेध जागरूकता गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। धीनू, नैन्सी, दीपा, भारती और अमृता सहित कई छात्राओं ने नाटक और मंचीय प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया कि बाल विवाह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के रास्ते में बड़ी बाधा है।

मुख्य अतिथि अनीता गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि यह बालिकाओं के अधिकारों पर गंभीर चोट है। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही वास्तविक महिला सशक्तिकरण है।

ज्योति सिंह, उपजिलाधिकारी कोंच ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी बालिका अपने अधिकारों से वंचित न रहे। बाल विवाह रोकने के लिए समाज, परिवार और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब बेटियां सुरक्षित और शिक्षित हों। वहीं डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपेन्द्र सिंह राजावत, अमित उपाध्याय, अंजू अग्रवाल, उमा सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंघाल ने किया और आभार वॉर्डन वंदना वर्मा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button