Uncategorizedदिल्ली

“व्यापारी मेरी आत्मा, योगीराज में अपराधियों का सीधा एनकाउंटर तय-बीजेपी नेता विनीत शारदा

2017 से पहले पलायन करने वाला व्यापारी आज लगा रहा है नए उद्योग; हापुड़ के कप्तान ज्ञानिंजय सिंह का अल्टीमेटम—"अपराधियों को ज़मीन में गाड़ दूंगा!"

निश्चय टाइम्स न्यूज़ डेस्क

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारिक और सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आ रही है। हापुड़ के वरिष्ठ व्यापारी श्री नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर 1 जून की रात को हुई सनसनीखेज लूट और डकैती कांड का पुलिस ने न सिर्फ पूरी तरह भंडाफोड़ कर दिया है, बल्कि शत-प्रतिशत माल बरामद कर मुख्य आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस शानदार कामयाबी के बाद हापुड़ के व्यापारी समाज ने बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विनीत अग्रवाल शारदा और हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री ज्ञानिंजय सिंह का एक भव्य समारोह में शाही अभिनंदन और सम्मान किया।

मठधीशों का टूटा चक्रव्यूह, लखनऊ तक हिली थी फाइल! समारोह में मंच संभालते ही बीजेपी के फायरब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कड़क लहजे में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “पार्टी मेरी माँ है और व्यापारी मेरी आत्मा! उनके मान-सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।” शारदा ने खुलासा किया कि डकैती की वारदात के बाद से वह लगातार मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहकर इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगे, कर्फ्यू, रंगदारी और गुंडा टैक्स के लिए बदनाम था, जहाँ से व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन आज योगीराज की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने सूबे की तस्वीर बदल दी है।

हापुड़ में नो-एंट्री का बोर्ड, 2027 का बिगुल फूंका! सम्मान से गदगद हापुड़ के कप्तान ज्ञानिंजय सिंह ने मंच से दहाड़ते हुए अपराधियों को खुला चैलेंज दिया, “यह मेरा फर्ज है, मैं हापुड़ की धरती पर किसी भी अपराधी को पैर नहीं रखने दूंगा। जो बचे हैं, वे भी बहुत जल्द सलाखों के पीछे रोएंगे।” इस अवसर पर पीड़ित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल ने भावुक होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विनीत शारदा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह में मौजूद विनोद गुप्ता, चक्रवर्ती गर्ग और सुरेश गुप्ता सहित सैकड़ों दिग्गज व्यापारियों ने एक सुर में नारा बुलंद किया कि साल 2027 में भी सुशासन और इसी कड़क सुरक्षा के दम पर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से दोबारा योगी सरकार बनेगी!

Related Articles

Back to top button