राजनीति

‘प्रभु श्रीराम सबके हैं, बीजेपी ने तो रामधन भी चोरी कर लिया!’

अखिलेश यादव का बर्थडे 'धमाका': बीजेपी पर साधा निशाना, कहा—

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

सपा दफ्तर में सियासी गर्माहट! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर मिले जनसैलाब के प्यार और साधु-संतों के आशीर्वाद के बाद बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए हुंकार भरी, “जनता को सपा से बड़ी उम्मीदें हैं। हम संकल्प लेते हैं कि यूपी को नई और ईमानदार सरकार देंगे, जहाँ पीडीए (PDA) समाज का सम्मान और सामाजिक न्याय का राज होगा।”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा हमला

  • सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप: अखिलेश ने कहा कि 2024 में जनता ने बीजेपी को हरा कर संविधान बचा लिया, लेकिन अब ये चालू और चालाक पार्टी सांसदों को खरीदकर संविधान बदलना चाहती है।
  • सीसीटीवी क्यों बंद हुए?: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। सबूत मिटाने के लिए वहां के सीसीटीवी कैमरे तक बंद कर दिए गए थे। उन्होंने मांग की कि मंदिर में चढ़ाए गए सोने, चांदी और हीरे-जवाहरात का ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होना चाहिए।

इटावा मंदिर और मिलावटखोरी पर घेरा अखिलेश ने अपने ट्वीट का बचाव करते हुए कहा, “अगर हम गलत होते तो बीजेपी हमारे खिलाफ न जाने क्या-क्या दुष्प्रचार करती।” उन्होंने आगे प्रदेश में चरम पर पहुंची मिलावटखोरी और थानों-अस्पतालों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को निकम्मा बताया।

इस ऐतिहासिक जश्न के दौरान शिवपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र यादव और डिंपल यादव समेत हजारों दिग्गज और किन्नर सभा की अध्यक्ष पायल सिंह भी बधाई देने मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button