राजनीति

सहकारिता से समृद्धि: मोदी सरकार के 5 साल बेमिसाल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

सहकारिता आंदोलन अब देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई लाइफलाइन बन चुका है। नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इसके विकास का दमदार और भविष्योन्मुखी रोडमैप पेश किया।

30 करोड़ लोगों को मिली ‘प्राण वायु’

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2021 में स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बनाकर 75 साल की उपेक्षा को समाप्त किया। आज 8.5 लाख संस्थाओं से जुड़े 32 करोड़ लोगों का डिजिटल डेटाबेस तैयार है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।

सहकारिता से ‘समृद्ध भारत’ @2047

जब देश 2047 में आज़ादी की शताब्दी मनाएगा, तब सहकारिता आंदोलन विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव होगा। कृषि, डेयरी, बैंकिंग और लॉजिस्टिक्स को जोड़ने के लिए 9 नए राष्ट्रीय सहकारी नेटवर्क बनाए गए हैं।

पैक्स (PACS) का कायाकल्प और कंप्यूटरीकरण

  • डिजिटल क्रांति: ₹3,000 करोड़ की लागत से 50,000 PACS अब पूरी तरह ‘ई-पैक्स’ में बदल चुके हैं।
  • वन-स्टॉप शॉप: 55,000 PACS अब CSC सेवाएं, 39,000 किसान समृद्धि केंद्र और 639 जन औषधि केंद्र संचालित कर रहे हैं।

सहकारी बैंकों का बढ़ा दबदबा

सहकारी बैंकों में डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और ई-केवाईसी लागू होने से जिला सहकारी बैंकों का टर्नओवर ₹19.6 लाख करोड़ से बढ़कर ₹25 लाख करोड़ के पार हो गया है। बैंकों का नेट NPA घटकर मात्र 0.7% रह गया है।

वैश्विक बाजार में गूंजेगा भारतीय बीज

  • BBSSL का धमाका: भारत बीज सहकारी समिति अगले 3 वर्षों में देश की सबसे बड़ी बीज कंपनी बनेगी।
  • टिश्यू कल्चर: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नई यूनिट्स से केला, पपीता और आलू के उन्नत बीज किसानों को मिलेंगे।

नई संस्थाओं और इंश्योरेंस क्षेत्र में एंट्री

  • गोमय सहकारी समिति: गोबर प्रबंधन, जैविक खाद और हरित ऊर्जा से ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ मिशन को रफ्तार मिलेगी।
  • लाइफ इंश्योरेंस: इफ्को-टोक्यो के सहयोग से अब सहकारिता क्षेत्र में एक नई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की शुरुआत होने जा रही है।
  • भारत टैक्सी: अगले 2 साल में 500 से अधिक शहरों में फैलकर ड्राइवरों को शोषण से मुक्त करेगी।

त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी: भ्रष्टाचार पर चोट

सहकारी क्षेत्र में प्रोफेशनलिज्म और पारदर्शिता लाने के लिए त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। यहां से तैयार पेशेवर पैक्स से लेकर एपेक्स तक कमान संभालेंगे, जिससे भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का खात्मा होगा।

किसानों को ₹46,000 करोड़ की टैक्स राहत

मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के पुराने कर विवादों को सुलझाते हुए अकेले ₹46,000 करोड़ का इनकम टैक्स माफ किया है। चीनी मिलों को अब क्लस्टर आधारित व्यवस्था से सीधे मुनाफे में हिस्सेदारी मिल रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके अनुच्छेद 370 हटाने के सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया है।

Related Articles

Back to top button