राजनीति

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: विकास कार्यों पर उठे गंभीर सवाल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर जल जीवन मिशन तक हर विभाग में कमीशनखोरी का बोलबाला है। ₹4,700 करोड़ की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे मात्र 17 दिनों में दूसरी बार धंस गया, जिससे घटिया निर्माण और बदहाली की पोल खुल गई है।

बटेश्वर कॉरिडोर में धांधली और धमकियों का साम्राज्य

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे से लेकर ‘बटेश्वर कॉरिडोर’ तक के कार्यों में बेतहाशा भ्रष्टाचार हो रहा है। सीधे मिट्टी पर पीसीसी डालने और घटिया कंक्रीट के इस्तेमाल की शिकायत दर्ज कराने पर ईमानदार नागरिकों को धमकियाँ मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में न तो जनसमस्याओं की सुनवाई हो रही है और न ही धांधलियों की निष्पक्ष जाँच संभव है।

भाजपा का अहंकार और जनता में गहराता आक्रोश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपाइयों की नकारात्मक राजनीति और माफी मांगने के दबाव बनाने के कुकृत्यों से जनता के भीतर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। भाजपाइयों का अहंकार ही उनकी सरकार के पतन का कारण बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वादों से मुकरने वाली भाजपा को इस बार जनता किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button