शिक्षा

डॉ. शकुन्तला मिश्रा विवि के 6 विद्यार्थियों का दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में चयन

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छह विद्यार्थियों ने दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में चयनित होकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह तथा ललित कला एवं प्रदर्शन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. पांडेय राजीवनयन ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

चयनित विद्यार्थियों की सूची और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों में अवनीश भारती (एमवीए, 2024), कुलदीप वर्मा (एमवीए, 2024), महफूज अली (एमवीए, 2021), सलोनी कुमारी (एमवीए, 2022), पुष्पेंद्र श्रीवास्तव (एमवीए, 2018) तथा प्रगति जायसवाल (बीवीए, 2023) शामिल हैं।

ललित कला विभाग की 50% प्लेसमेंट और बहुआयामी सफलता

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय के अनुसार, ललित कला विभाग के लगभग 50% विद्यार्थी प्रतिवर्ष राज्य व केंद्रीय सेवाओं के साथ-साथ कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ के छात्र शिक्षण के अतिरिक्त वैज्ञानिक शोध, इंजीनियरिंग, कृषि संस्थानों, विज्ञापन तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभागीय शिक्षकों डॉ. अवधेश मिश्र एवं डॉ. सुनीता शर्मा ने इस सफलता को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Related Articles

Back to top button