SHUATS में ‘Sundays on Cycle’ से गूंजा फिटनेस का संदेश
फिटनेस, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

5 किमी साइकिल रैली में दिखा उत्साह
100 Khelo India Centres से जुड़े करीब 1,500 प्रतिभागी
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), नेताजी सुभाष रीजनल सेंटर (NSRC), लखनऊ ने प्रयागराज स्थित सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) में भव्य ‘Sundays on Cycle’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन Fitness, Cleanliness and Social Responsibility थीम पर Sulabh International के सहयोग से किया गया।
300 प्रतिभागियों की मौजूदगी
SAI NSRC लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी आत्म प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में SHUATS के विद्यार्थियों और कर्मचारियों, Yogasana Bharat के सदस्यों तथा NSRC स्टाफ सहित करीब 300 प्रतिभागियों ने मौके पर भाग लिया।
कार्यक्रम की पहुंच को व्यापक बनाते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 Khelo India Centres (KICs) से करीब 1,500 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।
ओलंपियन ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता अभिन श्याम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के यश भारती पुरस्कार और लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।



