लाइफस्टाइल

गोल्डन ट्यूलिप में महका दक्षिण भारत का स्वाद

‘दक्षिण फ्लेवर्स’ ने बढ़ाई लखनऊ की फूड कल्चर की रौनक

आंध्र और कोस्टल किचन के प्रामाणिक जायकों का खास संगम, 8 सितंबर तक चलेगा विशेष साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

नवाबों के शहर लखनऊ में अब दक्षिण भारत के पारंपरिक स्वादों की खुशबू भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लखनऊ स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में विशेष साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल ‘दक्षिण फ्लेवर्स – कोस्टल किचन के जादू को फिर से जीवंत करते हुए’ की शुरुआत हो गई है। यह खास फूड फेस्टिवल 8 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

फेस्टिवल में मेहमानों को दक्षिण भारत की समृद्ध पाक विरासत, पारंपरिक मसालों और कोस्टल किचन के प्रामाणिक स्वादों का खास अनुभव मिल रहा है। आंध्र शैली के व्यंजनों के साथ साउथ इंडियन फ्लेवर्स की विविधता को आधुनिक और आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है।

गोल्डन ट्यूलिप लखनऊ के जनरल मैनेजर अमित सिंह चौहान ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य दक्षिण भारतीय और कोस्टल किचन की पारंपरिक पहचान को उसके वास्तविक स्वाद के साथ मेहमानों तक पहुंचाना है। उनके अनुसार, मेन्यू में शामिल हर व्यंजन अपनी विशेष रेसिपी, मसालों और पारंपरिक कुकिंग शैली के कारण अलग पहचान रखता है।

फूड एंड बेवरेज मैनेजर राजा राम कुमार ने बताया कि मेन्यू में स्वाद, टेक्सचर और अलग-अलग पाक शैलियों का संतुलित मेल तैयार किया गया है। वहीं, सिग्नेचर डिशेज़ मेहमानों के बीच खास आकर्षण बनी हुई हैं।

मेन्यू में मटन चूका बोनलेस, गुट्टू वंकाया कूरा, पथरानी फिश, आंध्रा कोडी पुलाव, फोलेहरा राइस और वेज हावले जैसे विशेष व्यंजन शामिल हैं। शेफ सीताराम मुलु ने बताया कि प्रत्येक डिश में प्रामाणिक स्वाद बनाए रखने के लिए पारंपरिक रेसिपीज़, ताज़ी सामग्री और मसालों के सही संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

स्वाद, परंपरा और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी के इस अनूठे संगम ने ‘दक्षिण फ्लेवर्स’ को लखनऊ के फूड लवर्स के लिए एक खास पाक अनुभव बना दिया है।

Related Articles

Back to top button