महिला सशक्तिकरण को मिला नया बल, बृजेश पाठक बोले- राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की बड़ी भूमिका
लखनऊ में ‘नारी शक्ति उत्सव’ का भव्य आयोजन, महिलाओं के सम्मान से गूंजा मंच

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |
SheEOS IABCWW द्वारा आयोजित “नारी शक्ति उत्सव” का भव्य आयोजन गुरुवार को Hotel Kasaya में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को केंद्र में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चुनौतियां मौजूद हैं, ऐसे समय में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व देशहित के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम में Babita Chauhan, Sushma Kharkwal तथा समाजसेवी Namrata Pathak विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की संयोजक Anita Srivastava ने कहा कि “नारी शक्ति उत्सव” का उद्देश्य समाज और उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को पहचान देना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नेटवर्किंग सत्र और महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण पर विशेष संवाद आयोजित किए गए। आयोजन समिति की सदस्य शिवा मिश्रा, अनुपमा सिंह, शालिनी वर्मा, भावना श्रीवास्तव और शालिनी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



