मेरठ से उठेगी अग्रवाल समाज के नवजागरण की हुंकार: देश का दूसरा भव्य अग्रोहा धाम बनेगा राष्ट्रसेवा का केंद्र

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने अमरोहा के गजरौला से संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गौरवशाली वंश के प्रतीक हैं, जो संपूर्ण समाज के लिए सेवा, समरसता, स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण के महान प्रेरणास्रोत हैं। आज समय की मांग है कि अग्रवाल समाज अपनी आर्थिक, सामाजिक और संगठनात्मक शक्ति को राष्ट्रहित में एकजुट करे।
सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और रामराज्य का उदय विनीत शारदा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का व्यापारी भय, रंगदारी और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश था। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश दंगे और कर्फ्यू झेल रहा था, जिसे उन्होंने ‘रावण राज’ की संज्ञा दी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश में ‘रामराज्य’ स्थापित हो चुका है, जहां मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण देश-विदेश के बड़े औद्योगिक समूह भारी निवेश कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एम्स और एमएसएमई उद्योगों का विकास नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है।
मेरठ में आकार ले रहा देश का दूसरा ‘अग्रोहा धाम’ गजरौला में धनोरा मंडी के चेयरमैन परवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एक बड़ी घोषणा की गई। श्री शारदा ने बताया कि हरियाणा के हिसार स्थित ऐतिहासिक अग्रोहा धाम की तर्ज पर भारत का दूसरा भव्य अग्रोहा धाम मेरठ में तेजी से निर्मित हो रहा है। इस परिसर में महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी लक्ष्मी का भव्य मंदिर, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, 72 स्टूडियो अपार्टमेंट वाला वीवीआईपी वृद्धाश्रम, 50 बेड का आधुनिक अस्पताल और विशाल सभागार बनाए जा रहे हैं। यह परिसर अग्रवाल समाज के लिए राष्ट्रचेतना और सेवा का मुख्य केंद्र बनेगा।
एक माह में उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में संगठन विस्तार श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने आगामी एक महीने के भीतर पूरे प्रदेश में अपनी क्षेत्रीय और जिला इकाइयों के गठन का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश को छह संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित कर इस अभियान को गति दी जा रही है। अमरोहा जिला इकाई के गठन के लिए समाज के प्रबुद्ध जनों से एक सप्ताह के भीतर नाम आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में राजीव मित्तल, दीपक गुप्ता, रामप्रकाश गर्ग, अवनीश अग्रवाल सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।मेरठ से उठेगी अग्रवाल समाज के नवजागरण की हुंकार: देश का दूसरा भव्य अग्रोहा धाम बनेगा राष्ट्रसेवा का केंद्र
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क, वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल अमरोहा/गजरौला, 11 जुलाई 2026
गजरौला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने अमरोहा के गजरौला से संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गौरवशाली वंश के प्रतीक हैं, जो संपूर्ण समाज के लिए सेवा, समरसता, स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण के महान प्रेरणास्रोत हैं। आज समय की मांग है कि अग्रवाल समाज अपनी आर्थिक, सामाजिक और संगठनात्मक शक्ति को राष्ट्रहित में एकजुट करे।
सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और रामराज्य का उदय विनीत शारदा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का व्यापारी भय, रंगदारी और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश था। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश दंगे और कर्फ्यू झेल रहा था, जिसे उन्होंने ‘रावण राज’ की संज्ञा दी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश में ‘रामराज्य’ स्थापित हो चुका है, जहां मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण देश-विदेश के बड़े औद्योगिक समूह भारी निवेश कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एम्स और एमएसएमई उद्योगों का विकास नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है।
मेरठ में आकार ले रहा देश का दूसरा ‘अग्रोहा धाम’ गजरौला में धनोरा मंडी के चेयरमैन परवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एक बड़ी घोषणा की गई। श्री शारदा ने बताया कि हरियाणा के हिसार स्थित ऐतिहासिक अग्रोहा धाम की तर्ज पर भारत का दूसरा भव्य अग्रोहा धाम मेरठ में तेजी से निर्मित हो रहा है। इस परिसर में महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी लक्ष्मी का भव्य मंदिर, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, 72 स्टूडियो अपार्टमेंट वाला वीवीआईपी वृद्धाश्रम, 50 बेड का आधुनिक अस्पताल और विशाल सभागार बनाए जा रहे हैं। यह परिसर अग्रवाल समाज के लिए राष्ट्रचेतना और सेवा का मुख्य केंद्र बनेगा।
एक माह में उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में संगठन विस्तार श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने आगामी एक महीने के भीतर पूरे प्रदेश में अपनी क्षेत्रीय और जिला इकाइयों के गठन का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश को छह संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित कर इस अभियान को गति दी जा रही है। अमरोहा जिला इकाई के गठन के लिए समाज के प्रबुद्ध जनों से एक सप्ताह के भीतर नाम आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में राजीव मित्तल, दीपक गुप्ता, रामप्रकाश गर्ग, अवनीश अग्रवाल सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।