राजनीति

अनुप्रिया पटेल का चुनावी शंखनाद

NDA प्रत्याशियों की जीत के लिए झोंक दें पूरी ताकत’

‘सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं,

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में अपना दल (एस) की ओर से आयोजित संगठन समीक्षा एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव की तैयारी तेज

अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल संगठन की परीक्षा नहीं, बल्कि सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव, कस्बों और बूथ स्तर तक पहुंचने की अपील की।

NDA के साथ मजबूती

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों को भी विजयी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने संगठन की ताकत को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

‘हर मोर्चे पर जुटें’

अपना दल (एस) अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावी मैदान में किसी भी स्तर पर ढिलाई की गुंजाइश नहीं है। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं तथा मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद कायम रखें।

तीसरी बार सरकार का लक्ष्य

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि NDA को फिर से सत्ता में लाने के लिए संगठन को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की ‘हैट्रिक’ सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

संगठन पर फोकस

समीक्षा बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर भी दिशा तय की गई। संदेश साफ था—संगठन मजबूत होगा तो चुनावी जमीन मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button