प्रेस की आड़ में हाईवे पर वसूली! उन्नाव पुलिस ने तीन तथाकथित पत्रकार दबोचे
पैसा दो तभी जाएगी गाड़ी” — जानवरों से भरे वाहनों से उगाही करने वाला गैंग गिरफ्तार

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
Unnao में हाईवे पर प्रेस का रौब दिखाकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन तथाकथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। Uttar Pradesh Police के अनुसार आरोपी खुद को पत्रकार बताकर पशुओं से भरे वाहनों को रोकते थे और धमकी देकर पैसे वसूलते थे।
थाना कोतवाली सदर पुलिस को चालक अरविन्द कुमार सोनकर उर्फ बबलू ने शिकायत दी कि 17 मई की रात वह सीएनजी मैजिक वाहन से पशुओं को लेकर दही क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान कानपुर-लखनऊ हाईवे पर “प्रेस” लिखी दो मोटरसाइकिलों से आए चार लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि बदमाशों ने खुद को पत्रकार बताते हुए कहा कि “बिना पैसा दिए कोई गाड़ी यहां से नहीं गुजरती।”
पीड़ित चालक के मुताबिक आरोपियों ने पहले 25 हजार रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण चालक और उसके साथी ने 10 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने मौके पर ही रकम आपस में बांट ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली सदर पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों — प्रशान्त तिवारी, पुष्पेन्द्र यादव और आमिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, कई प्रेस आईडी कार्ड और अन्य सामान बरामद किया। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी “निपुण भारत समाचार” नाम से टीम चलाने का दावा करते थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी वैध मीडिया संस्थान से वास्तविक संबंध था या नहीं।
गिरफ्तार आरोपी प्रशान्त तिवारी और पुष्पेन्द्र यादव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, आईटी एक्ट और गंभीर आपराधिक धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर अवैध वसूली करने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा वाहनो से अवैध वसूली करने वाले 03 तथाकथित पत्रकारो को गिरफ्तार किया गया ।#UPPolice #unaao @Igrangelucknow pic.twitter.com/vrFXhgJCBL
— UNNAO POLICE (@unnaopolice) May 18, 2026