मुजफ्फरनगर गोलीकांड से व्यापारी समाज में दहशत
बीजेपी नेताओं के सख्त बयान, कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
मुजफ्फरनगर में सर्राफा व्यापारी प्रदीप कुमार मित्तल के परिवार पर हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में घुसकर महिलाओं पर गोली चलाने की इस जघन्य घटना से व्यापारी समाज में भारी डर और नाराजगी का माहौल है। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
विनीत शारदा ने मेरठ स्थित विवान हॉस्पिटल पहुंचकर घायल महिलाओं और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर के एसएसपी से फोन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल अपराधियों की गिरफ्तारी काफी नहीं होगी, बल्कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना करने की हिम्मत न कर सके।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने सरकार के अपराध नियंत्रण के दावों पर विपक्ष और व्यापारी वर्ग के बीच नई बहस छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि जब अपराधी घर में घुसकर महिलाओं को गोली मार सकते हैं, तो आम नागरिक और व्यापारी कितने सुरक्षित हैं। व्यापारी संगठनों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
शारदा ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों और पैरवी करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। खासतौर पर व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल बताया जा रहा है।
अब निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर आरोपियों पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई होती है और क्या



