उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने रायबरेली के सैलून कर्मी मिथुन नई को भेजा कामकाजी सामान, समर्थन का दिया संदेश

राहुल गाँधी ने रायबरेली के मिथुन नई को सैलून में काम आने वाला सामान भेजा है। भेजे गए सामान में दो हेयर कटिंग चेयर, एक शैम्पूइंग चेयर और एक इन्वर्टर की बैटरी शामिल है। मिथुन वही नाई है जिसके यहां राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई थी।

लोकसभा चुनाव के दौरान बीती 13 मई को राहुल गांधी लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में चुनावी सभा करके लौट रहे थे। उसी दौरान यहां के ब्रजेन्द्र नगर में उनका काफिला अचानक न्यू मुम्बा देवी हेयर कटिंग सैलून के सामने रुक गया था।

यहां राहुल गाँधी ने अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई थी और सैलून संचालक मिथुन से उसके कारोबार समेत युवाओं की बेरोज़गारी दूर करने के लिए उससे इंडियाज़ मांगे थे। वही मिथुन राहुल गांधी के भेजे गए सामान को पाकर बेहद खुश है।

ब्यूरो रिपोर्ट :अजय प्रताप सिंह, रायबरेली

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 5 महीने बाद तिहाड़ जेल से होंगे रिहा  

Related Articles

Back to top button